नावानगर: बाली गांव से गांजा के साथ एक कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद भेजा जेल
बाली गांव से गांजा के साथ एक कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद सोमवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार कारोबारी गांव के मंतोष पासवान है। इसकी पुष्टि करते हुए सोनवर्षा ओपीध्यक्ष निशा रानी ने बताया कि गुप्त सूचना पर कारोबारी के पास से 500 ग्राम से अधिक गांजा बरामद किया गया है। जिसके बाद कारोबारी पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।