कुंडम: सदाफल में घर के सामने अवैध कच्ची शराब बेचते हुए एक व्यक्ति गिरफ्तार, 8 लीटर शराब जब्त
कुंडम थाना पुलिस को मुखबिर के जरिए बुधवार शाम 5.30 बजे के करीब सूचना मिली कि एक व्यक्ति सदाफल में घर के सामने कच्ची शराब बेचने की फिराक में खड़ा हुआ है।सूचना पर तत्काल मौके पर दबिश देते हुए अजय कोल को गिरफ्तार कर आरोपी से 8 लीटर पन्नियों में कच्ची शराब ज्वत कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।