कुंडम: तिलसानी में पोल पर काम करते हुए विद्युतकर्मी की करंट लगने से मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम
तिलसानी में बीती दोपहर पोल में चढ़कर बिजली सुधारकार्य कर रहे लाइन मैन कौशल किशोर की करंट लगने से हुई मौत मामले में परिजनों और स्थानीय लोगो ने मंगलवार सुबह 11 बजे चकाजाम करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर मुआवजा की मांग की।जहा मौके पर पहुँचे वरिष्ठ अधिकारियों ने परिजनों को आश्वाशन दिया की मामले में जो भी जांच के दौरान दोषी पाया जाएगा कार्रवाई की जाएगी।