कुंडम: कुटी घाट के पास सट्टा पट्टी लिखते हुए आरोपी गिरफ्तार, सट्टा पट्टी और 400 रुपये जब्त
कुंडम थाना पुलिस को मुखबिर के जरिए शुक्रवार सुबह 8.30 बजे सूचना मिली की कुटी घाट के पास एक युवक अवैध लाभ अर्जित करने सट्टा पट्टी लिखने का काम कर रहा है।सूचना पर तत्काल टीम गठित करते हुए मौके पर दबिश देते हुए उमेश बर्मन नीवासी कुटी घाट को गिरफ्तार किया गया।जिसके कब्जे से सट्टा पट्टी और 400 रु जब्त कर आरोपी के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।