कुंडम: ग्राम समनापुर में विद्युत कर्मी की करंट लगने से मौत, मर्ग कायम
ग्राम समनापुर में सोमवार सुबह 11.30 बजे दर्दनाक हादसा हो गया।जहा बिजली का काम करने वाले कौशल किशोर की पोल में चढ़कर लाइन सुधारने के दौरान करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।वही लाइनमैंन कौशल किशोर मृत हालात में काफी देर पोल पर ही लटका रहा।जहा सूचना पर पहुचीं पुलिस और एमपीईबी कर्मियों ने शव को नीचे उतारा।पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए मेडिकल भेजा है।