कुंडम: ग्राम टूरका चिथरा नाला के पास तेज रफ्तार बाइक ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, मौत
कुंडम थाना अंतर्गत सरसवा पोल्ट्री फार्म मे अपने जीजा राजेन्द्र यादव से मिलकर वापस बाइक मे आ रहे रामजीत यादव और उसके दोस्त तिवारी उइके को ग्राम टूरका चिथरा नाला के पास तेज रफ्तार बाइक चालक ने शुक्रवार की बीती रात पीछे से बाइक मे टक्कर मारदी।टक्कर लगने से रामजीत और तिवारी उइके घायल हो गए। इलाज के दौरान शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात 1 बजे दोनो की मौत हो गई।