कुंडम: कुल्हाड़ नदी के पास अवैध कच्ची शराब बेचते हुए आरोपी गिरफ्तार, 7 लीटर शराब जब्त
कुंडम थाना पुलिस को मुखबिर के जरिये रविवार दोपहर 3 बजे के करीब सूचना मिली की एक व्यक्ति कुल्हाड़ नदी के पास अवैध कच्ची शराब बेचने की फिराक में खड़ा है।सूचना पर तत्काल मौके पर दबिश देते हुए आरोपी रमेश झारिया को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 7 ली कच्ची शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गईं।