कसरावद: 15-30 अप्रैल तक राशन उपभोक्ताओं को मई-जून का राशन मिलेगा, एडवांस राशन बना आफत, धूप में कतारें, सर्वर गड़बड़
मई-जून माह का अग्रिम राशन पाने के लिए उपभोक्ताओं के पसीने छूट रहे हैं। तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच राशन दुकानों पर लंबी कतारें लगी हैं, वहीं ऑनलाइन पीओएस मशीनों में सर्वर गड़बड़ी से वितरण की रफ्तार बेहद धीमी हो गई है। शासन के निर्देश के अनुसार उचित मूल्य की राशन दुकानों पर उपभोक्ताओं को मई एवं जून का राशन अग्रिम रूप से दिया जाना सुनिश्चित किया गया है।