हमीरपुर: खड़ेही लोधन में हवन के धुंये से भड़की मधुमक्खियों ने लोगों पर बोला हमला
मुस्करा ब्लाक के गांव खड़ेही लोधन के सिद्ध बाबा आश्रम में बने हनुमान जी के मंदिर में वार्षिक पूजा अर्चना के दौरान हवन के धुएं से आक्रोशित होने के कारण सोनी परिवार के करीब एक दर्जन लोग मधुमक्खियों की चपेट में आ गए। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा लाया गया। जहां सभी का इलाज करके वापस घर भेज दिया गया हैं।