पन्ना: मौसम का 'डबल अटैक': दिन में धूप, रात में ठंड से अस्पतालों में मरीजों की भीड़, ओपीडी में रोज़ 600+ केस
Panna, Panna | Nov 11, 2026 दिन में तपिश और रात में ठंड की दोहरी मार से सेहत बिगड़ने लगी है, जिससे अस्पतालों की मेडिकल ओपीडी पर सबसे अधिक दबाव देखा जा रहा है। मौसम में आ रहे इस उतार-चढ़ाव की वजह से हर रोज 600 से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों ने इस बदलते मौसम में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।