ईसागढ़: शांतपुर गांव में 30 वर्षीय युवक के साथ दबंग ने की मारपीट, मामला दर्ज
ईसागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शांतपुर गांव में 30 वर्षीय युवक के साथ दबंग द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार शांतपुर निवासी देशराज जाटव उम्र 30 वर्ष ने शनिवार को रात लगभग 8:30 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसके साथ गांव के ही बृजेश जाटव ने मारपीट की है।