प्रतापगढ़: जिलाधिकारी ने गौरामाफी समेत कई गेहूं क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने गुरुवार शाम 5 बजे तक परसनी, दाउदपुर और गौरामाफी समेत कई केंद्रों का निरीक्षण कर गेहूं खरीद की समीक्षा की। उन्होंने पारदर्शी खरीद और किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही खाद की उपलब्धता परखी और केंद्रों पर किसानों के लिए छाया व पानी जैसी मूलभूत व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने की हिदायत दी।