नुक्कड़ नाटक से जनजागरूकता का संदेश
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कांकेर में जिला स्तरीय नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिले के विभिन्न महाविद्यालयों की NSS टीमों ने स्वच्छता, जनसेवा, सामाजिक दायित्व, नागरिक जिम्मेदारी और राष्ट्रहित जैसे विषयों पर प्रभावी प्रस्तुतियां देकर जनजागरूकता का संदेश दिया।
🏆 परिणाम
🥇 प्रथम — भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कांकेर
🥈 द्वितीय — शासकीय नवीन महाविद्यालय, सरोना
🥉 तृतीय — शासकीय नवीन महाविद्यालय, नरहरपुर
विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रस्तुतियों ने सेवा, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।
#SevaSankalpAbhiyan #सेवा_संकल्प_अभियान