लाडनूं: लाडनूं के निकट सड़क हादसे में रोडवेज बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में दो लोग हुए घायल
Ladnu, Nagaur | Dec 2, 2024 डीडवाना जिले के लाडनूं के निकट सोमवार को रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो जने घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों ही घायलों को निजी वाहन की मदद से अस्पताल भिजवाया। जहां पर उनका प्राथमिक उपचार किया गया।