चितरंगी: चितरंगी पुलिस टीम ने मुख्य बाजार के समीप एक युवक के कब्जे से 300 ग्राम अवैध गांजा किया ज़ब्त
सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री जी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चितरंगी पुलिस टीम को सफलता मिली है जहां मुखबीर की मिली सूचना के आधार पर चितरंगी मुख्य बाजार से थोड़ी दूरी से एक युवक के कब्जे से 300 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया।और आज रविवार के रात कार्यवाही की गई।