आष्टा: शिवपुरी हत्याकांड: प्रदेश भर के वकीलों की कलमबंद हड़ताल, आष्टा में अधिवक्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा की मांग
शिवपुरी में अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना की हत्या के विरोध में सोमवार को मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के आव्हान पर प्रदेश भर के वकीलों ने एक दिवसीय कलम बंद हड़ताल की आज सोमवार दोपहर 2:00 बजे आष्टा में अभिभाषक का संघ ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम नितिन कुमार टाले को सोपा।