समाहरणालय बक्सर
(जिला जन सम्पर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्तिः- दिनांक 02 जून 2026
आज दिनांक 02 जून 2026 को श्री अजय यादव, सचिव, ऊर्जा सह अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कम्पनी लिमिटेड, बिहार सह प्रभारी सचिव की अध्यक्षता में बाढ़/सुखाड़ की तैयारियों की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई।
विगत 05 वर्ष के वर्षापात की समीक्षा की गई। जिसमें 2025 में विचलन -1.74 प्रतिशत रहा। निदेश दिया गया कि विगत वर्ष के भांति ही वर्षा विचलन मानते हुए सभी तैयारियाँ सुनिश्चित करेंगे।
घाटों पर उपलब्ध नावों का पूर्व से ही सत्यापन कराने का निदेश दिया गया। ताकि कोई भी नाव ओवरलोड न हो एवं नाव संचालन के सभी मानकों को पूरा किया जा सकें। सभी संबंधित पदाधिकारी इसका समय-समय पर अनुश्रवण करना सुनिश्चित करेंगे।
प्रशिक्षित गोताखोरो, खोज एवं बचाव राहत दल एवं पशुओं के बचाव हेतु मेडिकल टीम की सूची मोबाईल नम्बर के साथ सभी संबंधित को उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया एवं उक्त सूची को व्हाट्सएप ग्रुप में भी डालने का निदेश दिया गया। ताकि आवश्यकता पड़ने पर उसका तत्काल उपयोग किया जा सकें।
संचार योजना को भी सभी संबंधित पदाधिकारियों को उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। जिलें में उपलब्ध महाजाल एवं लाईफ जैकेट का सत्यापन कराने का निदेश दिया गया।
नैनीजोर बाँध पर बाढ नियंत्रण प्रमंडल द्वारा कराये जा रहे कार्यों को ससमय पूर्ण कराने का निदेश दिया गया। पशुपालन विभाग द्वारा गठित मोबाईल टीम के हेल्पलाईन नंबर को व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का निदेश दिया गया। इसके साथ ही जिले के सभी विभागों को आई0ई0सी0 सामग्री का प्रचार-प्रसार कराने का निदेश दिया गया।
ग्रामीण कार्य विभाग एवं पथ निर्माण विभाग को 15 जून से पूर्व सभी VENT की पर्याप्त साफ-सफाई कराने का निदेश दिया गया।
कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद द्वारा कराये गये नालों की सफाई का टीम गठित कर जाँच कराने का निदेश दिया गया।
कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बक्सर को सभी स्वचालित पशु नाद को शीघ्र प्रारंभ कराने का निदेश दिया गया।
हीट वेब, अगलगी एवं वज्रपात से मृत्यु की स्थिति में मुआवजा का तत्काल भुगतान करने का निदेश दिया गया। साथ ही सिविल सर्जन बक्सर को रात में डाॅक्टरों की उपलब्धता एवं सभी प्रकार के जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।
सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि SOP के अनुसार सभी तैयारियाँ इस प्रकार पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे कि आवश्यकता के स्थिति में रिस्पांस टाईम कम से कम हो।
जिला जन सम्पर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #buxar #bihar #topfollowers
4 views | Buxar, Bihar | Jun 2, 2026