नासरीगंज: बरडीहा मोड़ के निकट पुलिस ने पांच किलोग्राम गांजा के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
नासरीगंज थाना क्षेत्र के बरडीहा मोड़ के निकट से स्थानीय पुलिस ने पांच किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने शुक्रवार को शाम में लगभग पांच बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक तस्कर डेहरी की ओर से गांजा लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर प्रातः गश्ती में तैनात एएसआई प्रमोद