बड़ौद: बड़ौद सहित क्षेत्र में देव दूज पर निकली पालकी यात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, रामदेव का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया ।
बड़ौद से 8 किलोमीटर दूर राजस्थान बॉर्डर पर दुर्गापुर चौकी पर गुरुवार को राजस्थान की हिंदू लोक देवता बाबा रामदेव का जन्मोत्सव मनाया। लोक देवता की जयंती को देव दूज के रूप में मनाया जाता है। भद्र माह की शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि को बड़ी धूमधाम से देव दूज मनाई गई। महोत्सव को लेकर क्षेत्र में जगह-जगह जन्मोत्सव के साथ भंडारे का भी आयोजन किया गया।