बड़ौद: बच्चियों ने किया बड़ोद थाने का भ्रमण, थाना प्रभारी ने दी कानून की जानकारी, थाना परिसर से निकाली रैली।
आगर जिले के बड़ोद में महिला एवं बाल विकास विभाग ने बच्चियों में जागरूकता लाने के लिए पुलिस थाने का भ्रमण कराया। भ्रमण के दौरान बेटियों को आत्मरक्षा के गुरु और कानून व्यवस्था के बारे में बताया गया। थाना प्रभारी केके तिवारी ने बेटियों को बताया कि माता-पिता की सेवा से जीवन सफल बन जाएगा, आप सभी अच्छी पढ़ाई करो देश सेवा का लक्ष्य बनाएं।