हरदोई: अटवा असिगांव में कमरे के अंदर गमछे के फंदे से फांसी लगाकर अधेड़ ने की आत्महत्या, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Hardoi, Hardoi | Nov 29, 2025 हरदोई के देहात कोतवाली क्षेत्र के अटवा असिगांव में शुक्रवार की देर शाम मानसिक रूप से बीमार अंधेड़ ने कमरे के अंदर गमछे से फांसी लगा ली।जीवित होने की आस लिए परिजन उनको मेडिकल कॉलेज लाए।यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र के मुताबिक, पिता मानसिक रूप से बीमार थे।अटवा असिगांव निवासी रामकुमार खेती किसानी का काम करते थे।