हरदोई: गौरा डांडा गांव में घर से बिना बताए निकला युवक लापता, काफी तलाशने के बाद भी नहीं मिला सुराग, पिता ने दर्ज कराई गुमशुदगी
Hardoi, Hardoi | Nov 29, 2025 हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के गौरा डांडा गांव में घर में बिना बताए निकला युवक लापता हो गया पिता ने बेटे के लापता होने की गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई है।गौरा डांडा गांव निवासी सियाराम ने बताया कि उनका बेटा मोहित कुशवाहा 3 नवंबर से लापता है बताया कि वह घर से बिना बताए कही चला गया और वापस नहीं आया काफी तलाशने के बाद भी उसका कोई पता नही चला।