हरदोई: गल्ला मंडी में 22 सरकारी धान क्रय केंद्र स्थापित, लेकिन 22 ट्राली धान भी नहीं तौला जा रहा, किसान परेशान
Hardoi, Hardoi | Nov 29, 2025 हरदोई गल्ला मंडी में 22 सरकारी क्रय केंद्र स्थापित हैं। जिनमें विपडन के 11 और बाकी 11 मंडी, पीसीएफ और पीसीयू के हैं। इन केंद्रों पर प्रति दिन 22 ट्राली भी तौल नहीं हो पा रही है। वहीं केंद्रों के प्रभारी का कहना है कि पूर्व में लिया गया धान का अभी तक उठान नहीं होने से जगह ही नहीं बची है। कारण जो भी हो किसानों को परेशान होना पड़ रहा है।