प्रतापगढ़: कुलमीपुरा में 6 माह से तैयार आंगनबाड़ी भवन का संचालन नहीं हुआ, पंचायत भवन में चल रहा केंद्र
धमोतर ब्लॉक के कुलमीपुरा गांव में आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण एवं मरम्मत कार्य करीब छह माह पूर्व पूर्ण हो चुका है, लेकिन अब तक केंद्र का संचालन नए भवन में शुरू नहीं किया गया है। वर्तमान में आंगनबाड़ी केंद्र ग्राम पंचायत भवन में संचालित हो रहा है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने बताया कि नए भवन में रंग-रोगन सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध ह