ढीमरखेड़ा: शिक्षा के नए युग की शुरुआत : गनियारी हाई स्कूल के नवीन भवन का भव्य लोकार्पण
ग्राम पंचायत गनियारी में शासकीय हाई स्कूल का नवीन भवन लगभग 1 करोड़ 35 लाख रुपए की लागत से बनकर तैयार हुआ, जिसका लोकार्पण समारोह बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और नवीन भवन का विधिवत लोकार्पण आज बुधवार दोपहर करीब 3 बजे किया गया