Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
image
image
image

अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं बिना दस्तावेज एम-सैंड से भरा डंपर जब्त --- कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन में जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार दोपहर खनिज अधिकारी श्री विपुल रावत एवं खनिज अमले द्वारा टीकमगढ़ क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चकरा के पास अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया। वाहन को जब्त कर देहात थाना पुलिस की अभिरक्षा में रखा गया है। इसी कार्रवाई के दौरान चकरा के पास बिना आवश्यक दस्तावेज के एम-सैंड से भरा एक डंपर भी पकड़ा गया। खनिज विभाग द्वारा उक्त डंपर को भी जब्त कर देहात थाना पुलिस की अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज विभाग द्वारा दोनों वाहनों के संबंध में नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सतत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgarh

MORE NEWS