भोगांव: एलाऊ थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 2 अलग-अलग स्थानों से 2 वारंटी आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
एलाऊ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो अलग अलग स्थानों से दो वारंटी आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार किया। पकड़े गए वारंटी आरोपी के नाम अखलेश पुत्र सुरजन सिंह निवासी नगला सड़क थाना एलाऊ व मुकेश पुत्र राम स्वरूप निवासी हुसैनपुर बताए गए हैं। पुलिस ने थाने लाकर पकड़े गए आरोपियों को आवश्यक लिखापडी के बाद जेल भेजा है।