पटना ग्रामीण: पटना मेट्रो रेल परियोजना की प्रगति की समीक्षा बैठक, समाहरणालय सभागार में हुई, कार्य में तेजी लाने के निर्देश
पटना मेट्रो रेल परियोजना में प्रगति की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार में सोमवार दोपहर करीब 2:00 बजे की गई। मौके पर पटना डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह समेत कई संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे। इस बैठक में पटना मेट्रो रेल परियोजना के क्रियान्वयन में आ रही बधाओं को दूर करने पर चर्चा की गई।