पटना ग्रामीण: कोचिंग कार्यालय में खान सर ने कहा, 'पुलिस ने मेरे साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया'
मशहूर शिक्षक खान सर तबीयत खराब होने के कारण बीते दिनों अस्पताल में भर्ती थे. जिसके बाद सोमवार की शाम 4 बजे पटना स्थित कोचिंग कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने इस मामले में अब सफाई दी है. उन्होंने कहा पुलिस ने मेरे साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया था. खान सर ने बताया कि वो पिछले डेढ़ महीने से बीमार चल रहे थे.