पटना ग्रामीण: पटना सिटी-2 के SDPO गौरव कुमार ने चौक थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चेन स्नेचिंग मामले की जानकारी दी
पटना सिटी-2 SDPO गौरव कुमार ने सोमवार शाम करीब 4:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर उन्होंने बताया कि रविवार को चौक शिकारपुर के पास बाइक सवार दो अपराधियों के द्वारा एक महिला से चेन स्नेचिंग किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर तुरंत कार्यवाई करते हुए चेन स्नेचिंग में संलिप्त दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।