बक्सर: रामरेखा घाट पर प्रसाद की दुकान में आग लगने से सभी सामान जलकर राख
Buxar, Buxar | Apr 19, 2025 बक्सर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामरेखा घाट स्थित रामेश्वर मंदिर के सामने शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात करीब 2:00 बजे पूर्वाहन में एक प्रसाद की दुकान में आग लगा दी गई. सुबह जब दुकान मालकिन चांदमूनों देवी, पति अनिल प्रसाद गुप्ता, मौके पर पहुंचीं, तो उन्होंने अपनी चौकी और ठेला को पूरी तरह जला हुआ पाया. जिसे लेकर चांदमूनों देवी ने नगर थाना में आवेदन दिया है.