बक्सर: गुड फ्राइडे पर नई बाजार स्थित संत मेंरिस काथलिक गिरजाघर में प्रार्थना सभा आयोजित, झांकी प्रस्तुत की गई
Buxar, Buxar | Apr 18, 2025 गुड फ्राइडे पर शुक्रवार को जिले के विभिन्न गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा अपराह्न 4:30 की गयी. गिरजाघरों में बाइबिल में वर्णित प्रभु यीशु मसीह के सातों वचनों का स्मरण कराया गया. यहां पर मसीह समाज के काफी लोग एकत्रित होकर आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में भाग लिया. प्रार्थना सभा में मसीह समुदाय के लोगों ने प्रभु यीशु को नमन किया.