बक्सर: मुर्शिदाबाद में हिंदुओं पर हमले के विरोध में बक्सर में विश्व हिंदू परिषद का धरना
Buxar, Buxar | Apr 19, 2025 पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुए हिंदुओं पर हमले के विरोध में विश्व हिंदू परिषद बक्सर के तत्वाधान में कवलदह पोखरा पर धरना का आयोजन किया गया। धरना की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष सिद्धनाथ मिश्र ने किया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में हिंदुओं पर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हमले हो रहे हैं । यह अति निंदनीय है।