सासनी: सासनी क्षेत्र में आपसी लड़ाई-झगड़ा करने वाले 2 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, शांतिभंग में चालान
Sasni, Hathras | Oct 6, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव गारवगढ़ी में पारिवारिक विवाद को लेकर अपने पिता से झगड़ा करने वाले एक अभियुक्त व गांव ऊसवा में पुराने विवाद को लेकर पड़ोसी महिला से आपसी लड़ाई झगड़ा करने वाले दूसरे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अलग-अलग स्थान पर आपसी लड़ाई झगड़ा करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया है।