बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ नगर परिषद ने बढ़ती ठंड के मद्देनज़र नगर में विभिन्न जगहों पर की अलाव की व्यवस्था
बल्देवगढ़ नगर परिषद के द्वारा शासन के निर्देशानुसार बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए नगर में जगह जगह अलाव की व्यवस्था की गई।सीएमओ देवेंद्र आर्य के द्वारा बताया गया कि नगर के मुख्य बस स्टैंड, बम्होरी तिगैला, मुख्य बाजार, तहसील कार्यालय परिसर एवं जगह जगह आग जलाकर अलाव की व्यवस्था की गई। और लोगों से ठंड से बचने की अपील की गई।