नरवर: सोनहर गांव में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, ठाकुर और जाटव समाज के बीच खूनी संघर्ष
जिले के अमोला थाना क्षेत्र के ग्राम सोनहर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, ठाकुर समाज और जाटव समाज के लोगों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और मारपीट हुई। घटना में कई लोग घायल हो गए।