*भोजपुर डीएम एसपी के नेतृत्व में ईद-मिलाद-उन-नबी के पर्व को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया
आरा
जिला पदाधिकारी, भोजपुर एवं पुलिस अधीक्षक, भोजपुर के संयुक्त नेतृत्व में ईद-मिलाद-उन-नबी के पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से यातायात थाना से रामगढ़िया बड़ी मस्जिद, छोटी मस्जिद, आयरन देवी मंदिर, शीशमहल चौक, शिवगंज, गोपाली चौक, बड़ी मठिया, छोटी मठिया, धर्मन टोला होते हुए आरा नगर थाना क्षेत्र तक एक व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसमें अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी भी पूरी तत्परता के साथ शामिल रहे ताकि शहर में सुरक्षा और भाईचारे का माहौल बना रहे।
भोजपुर पुलिस समस्त जिलावासियों से अपील करती है कि इस पर्व को आपसी सौहार्द, अनुशासन और हर्षोल्लास के साथ मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाना या जिला नियंत्रण कक्ष को दें।
Arrah, Bhojpur | Aug 25, 2026