जवईनियां के विस्थापितों के पुनर्वास से लेकर भोजपुर में सिंचाई, बिजली, सड़क एवं पुल निर्माण तक 9 प्रमुख मांगों को लेकर भाकपा माले ने जिलाधिकारी को सौंपा पत्र
आज सांसद सुदामा प्रसाद एवं भाकपा-माले के भोजपुर जिला सचिव अभ्युदय के नेतृत्व में भाकपा - माले का प्रतिनिधि मंडल भोजपुर जिले की विभिन्न गंभीर जनसमस्याओं एवं लंबित विकास कार्यों के समाधान की मांग को लेकर जिलाधिकारी, भोजपुर को पत्र सौंपकर तत्काल एवं समयबद्ध कार्रवाई की मांग की है।