पिपरई: रात के समय हुई तेज बारिश के चलते कजराई ग्राम के पुल पर आया पानी,पिपरई-अशोकनगर का रास्ता हुआ बंद
रात के समय तेज बारिश हुई जबकि कुछ स्थानों पर हल्की-हल्की बूंदाबांदी हुई। रात 2 बजे के आसपास गरज-चमक के साथ बारिश हुई है। ओर नदी के ऊपरी इलाके में तेज बारिश होने के कारण से सुबह के समय नदी का जलस्तर बढ़ गया। जिसके कारण से मंगलवार की सुबह से कजराई ग्राम के पुल के ऊपर पानी आ गया। लगभग 3 फीट के करीब पानी ऊपर आने से अशोकनगर पिपरई मार्ग बंद हो गया।