पिपरई: खिरका टांका गांव में 140 हेक्टेयर जमीन को कराया गया अतिक्रमण मुक्त, तहसीलदार रहे मौजूद
खसरा नंबर 44 और 46 की कुल 140 हेक्टेयर जमीन से अवैध कब्जा हटाया गया। यह कब्जा पत्थरों की दीवारें खड़ी कर किया गया था। मुंगावली एसडीएम आरबी सिंडोस्कर ने मुक्त कराई गई भूमि की अनुमानित कीमत 3.50 करोड़ बताई है। यह कार्रवाई पिपरई तहसीलदार साहिर खान के नेतृत्व में की गई। अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी बुलाई गई थी।