पिपरई: मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव ने किया पिपरई के शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण
मुंगावली विधायक पूर्व राज्यमंत्री बृजेंद्र सिंह यादव ने शनिवार को पिपरई के शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान श्री यादव ने बच्चियों से चर्चा की एवं विद्यालय की समस्याओं के बारे में जानकारी लेकर विद्यालय स्टाफ को व्यवस्थायें सुधारने के निर्देश दिए।