पिपरई: पिपरई तहसील के ग्राम छैवलाई में भूमि को कराया गया अतिक्रमण से मुक्त
ग्राम छैवलाई स्थित गौशाला हेतु रास्ता एंव संलग्न चारागाह की भूमि सर्वे क्रमांक 49 रकबा 3.742 हेक्टेयर को सीमांकित कर अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। उक्त भूमि को मौके पर उपस्थित ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों को सुपुर्द किया गया । कार्यवाही के दौरान तहसीलदार पिपरई साहिर खान, राजस्व निरीक्षक पिपरई एवं पटवारी दल तथा थाना पिपरई का पुलिस बल उपस्थित रहा ।