पिपरई: मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव ने अपने गृह ग्राम सुरेल में राधा कृष्ण मंदिर के निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
मुंगावली विधायक पूर्व राज्यमंत्री बृजेंद्र सिंह यादव ने गृह ग्राम सुरेल में बनने वाले राधा कृष्ण मंदिर का सोमवार को भूमि पूजन किया। श्री यादव ने सादगी पूर्ण तरीके से मंदिर का शिलान्यास किया। पंडित जी द्वारा सादगी पूर्ण तरीके से श्री यादव से पूर्ण विधि विधान के साथ शिलान्यास की क्रियाएं कराई गई।