भीलवाड़ा: सरदार नगर में बस स्टैंड के पास बाइक लेके खड़े युवक पर दो भाइयों ने डंडे और सरिये से किया हमला, घायल का अस्पताल में इलाज
बनेड़ा थाना क्षेत्र के सरदार नगर में पुराने विवाद के चलते बस स्टैंड के पास बाइक लेकर खड़े एक युवक के ऊपर दो भाइयों ने डंडे और सरिया से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।