नवाबगंज: बाराबंकी की चंद्रकला को मिलेगी ग्लोबल पहचान, 11 नई इकाइयां लगेंगी, 36 लाख का अनुदान मंजूर
बाराबंकी की मशहूर मिठाई चंद्रकला अब स्थानीय बाजारों से निकलकर वैश्विक पहचान बनाने की ओर बढ़ रही है। यूपी सरकार की ‘एक जिला एक व्यंजन’ योजना के तहत चंद्रकला और लाल पेड़ा को बढ़ावा दिया जा रहा है।पहले चरण में चंद्रकला की 11 नई इकाइयां स्थापित होंगी, जिन्हें सरकार 25 फीसदी सब्सिडी के साथ करीब 36 लाख रुपये का अनुदान देगी।