ग्राम कोठी में आरओ वाटर प्लांट की जांच कर सील्ड किया, नोटिस जारी
---
ओंकारेश्वर के पास स्थित ग्राम कोठी में पुनासा के तहसीलदार श्री विजय साहू एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के दल के संयुक्त निरीक्षण में जयपाल सिंह चौहान द्वारा संचालित मां नर्मदा आरओ चिल्ड वाटर प्लांट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के उपयंत्री ने प्लांट की जांच की, तो जांच में पाया गया कि प्रयोगशाला में प्लांट के पानी की जांच कभी भी नहीं कराई गई है, तथा जांच के दौरान प्लांट के कार्यालय में पानी की जांच की कोई प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट नहीं पाई गई। जांच में पाया गया कि पानी बेचने की व्यावसायिक अनुमति भी इस वाटर प्लांट के संचालक के पास नहीं है। इसलिए जांच दल ने कार्यवाही करते हुए इस प्लांट को सील्ड करने की कार्यवाही की। तहसीलदार श्री साहू ने बताया कि वाटर प्लांट संचालक एवं भूमि स्वामी दोनों को नोटिस जारी किया गया है। उनका जवाब प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department of Culture, Madhya Pradesh
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh
#khandwa