जमुई कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में दी गई अहम जानकारी
कृषि विज्ञान केंद्र जमुई में प्राकृतिक खेती कार्यशाला का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान बीज उपचार से लेकर पौधा सुरक्षा तक की जानकारी केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद, कुमारी रश्मि रानी द्वारा दी गई। इस अवसर पर केंद्र प्रमुख डॉ सुधीर सिंह ने बताया कि प्राकृतिक खेती का सीधा संबंध स्वास्थ्यय से है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती मुख्य रूप से रसायन मुक्त खेती है। इसमें बीज उपचार हेतु बीजामृत , पोषक तत्वों के लिए घन जीवामृत और पौध सुरक्षा के लिए निमास्त्र, बाहअस्त्र आदि का निर्माण स्थानीय स्तर में उपलब्ध सामग्री से करते है । प्राकृतिक खेती में देसी गाय के गोबर एवं गो मूत्र का विशेष महत्ता है ।
केंद्र विशेषज्ञ द्वारा सभी अवयवों के निर्माण के तरीके बताए गए । केंद्र प्रमुख एवं किसान मोर्चा के अध्यक्ष संतोष सिंह ने सामूहिक रूप से केंद्र द्वार तैयार प्राकृतिक खेती नाम से किसानों के लिए तैयार की गई वीडियो फिल्म का विमोचन किया एवं सभी उपलब्ध प्रतिभागियों को व्हाट्स ऐप के माध्यम से ये फिल्म उपलब्ध कराया । जिससे किसान आसानी से इस नई विधि को सीख पाएंगे। #jamuitopnews #viralreelsシ #jamuibihar #krishivigyankendra
Jamui, Jamui | Jun 13, 2026