Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
बीजेपी
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Dm
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
ajay3307836
#live श्रीमहावीरजी में 27 मार्च से 3 अप्रैल तक लगेगा वार्षिक मेला #TopNews #BreakingNews #ThinkBeforeYouShare #followfor...
Gangapur, Sawai Madhopur
| Mar 19, 2026
#live
#topnews
#breakingnews
#thinkbeforeyoushare
#followfor...
MORE NEWS
ईआरसीपी के ईसरदा नहर से आहत किसानों ने जनसुनवाई में समाधान नहीं होने व कृषि भूमि को बचाने के लिए 31 अगस्त को कोडियाई में होगा किसानों का महा आंदोलन
Gangapur, Sawai Madhopur | Aug 21, 2026
वजीरपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: विशेष अभियान में 16 गिरफ्तार वजीरपुर। पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर जेष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत वजीरपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई में अवैध हथियार से लेकर स्कूल में चोरी, सार्वजनिक स्थान पर तेज आवाज में डेक-स्पीकर बजाने, मारपीट, जुआ तथा वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई शामिल रही। थाना वजीरपुर पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को अवैध पिस्टल व एक जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया। वहीं सार्वजनिक स्थान पर तेज आवाज में डेक-स्पीकर चलाने पर एक ट्रैक्टर चालक के खिलाफ राजस्थान ध्वनि नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्कूल के अंदर घुसकर प्रधानाचार्य कार्यालय का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया। इसके अलावा घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में 7 महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसी अभियान के दौरान जुआ अधिनियम के तहत एक आरोपी, न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के मामले में दो वारंटी तथा शांति भंग के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर, वृत्ताधिकारी गंगापुर सिटी के निकटतम पर्यवेक्षण एवं थाना वजीरपुर पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Gangapur, Sawai Madhopur | Aug 21, 2026
पेट्रोल पंप से डंपर चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार मलारना डूंगर। पेट्रोल पंप मलारना स्टेशन से डंपर चोरी के मामले में मलारना डूंगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर भरतपुर जेल से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 13 व 14 जुलाई 2026 की रात पेट्रोल पंप मलारना स्टेशन से डंपर अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे। मामले में थाना मलारना डूंगर में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक जेष्ठा मैत्रेयी IPS के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश राजोरा एवं पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र मीणा RPS के सुपरविजन में वांछित आरोपियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी मांगेलाल पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रोडक्शन वारंट पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आरिफ पुत्र महबूब, निवासी अजीजपुर, थाना तातारपुर, जिला खैरथल-तिजारा तथा मंजे पुत्र बाबूलाल माली, निवासी प्रतापसिंहपुरा, थाना नीमराना, जिला कोटपूतली-बहरोड़ के रूप में हुई है। पुलिस टीम में थानाधिकारी मांगेलाल पुलिस निरीक्षक, जयसिंह सहायक उप निरीक्षक, शारूफ कांस्टेबल 1450 तथा सोहन कांस्टेबल 1376 शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपियों से चोरी की वारदात को लेकर पूछताछ की जा रही है तथा प्रकरण में आगे की कार्रवाई जारी है।
Gangapur, Sawai Madhopur | Aug 21, 2026
सवाई माधोपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Gangapur, Sawai Madhopur | Aug 21, 2026
अवैध बजरी परिवहन पर मलारना डूंगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बजरी से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त मलारना डूंगर। अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ मलारना डूंगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बजरी से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि ट्रैक्टर चालकों एवं मालिकों की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक जेष्ठा मैत्रेयी IPS के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश राजोरा एवं पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र मीणा RPS के सुपरविजन में अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना मलारना डूंगर के थानाधिकारी मांगेलाल पुनि के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्राम शेषा के पास कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी का परिवहन कर रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। इसी प्रकार हेड कांस्टेबल बलवीर सिंह 341 की टीम ने ग्राम शेषा से ही अवैध बजरी से भरी एक अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। पुलिस ने दोनों मामलों में धारा 303(2) बीएनएस एवं 4/21 एमएमडीआर एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। पुलिस अब जब्त वाहनों के चालक एवं मालिकों की तलाश में जुटी है। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम थानाधिकारी मांगेलाल पुनि, हेड कांस्टेबल बलवीर सिंह 341, कांस्टेबल भरतलाल 1354, कांस्टेबल दिनेश 1137, कांस्टेबल केदार 1138 तथा कांस्टेबल चालक विक्रम 585 शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध बजरी परिवहन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
Gangapur, Sawai Madhopur | Aug 21, 2026