धरहरा: लकड़ी तस्करों को छुड़ाने वन विभाग टीम पर हमला, एक बाइक जब्त; 4 नामजद, 25 अज्ञात पर केस
धरहरा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से जंगली लकड़ी ले जा रहे ट्रैक्टर को छुड़ाने के लिए ग्रामीणों द्वारा वन विभाग की टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। कार्रवाई के दौरान वनकर्मियों के साथ हाथापाई कर भीड़ ने ट्रैक्टर को छुड़ा लिया। वन विभाग ने मौके से एक मोटरसाइकिल जब्त की है। जानकारी के अनुसार, वन विभाग को गुप्त सूचना मिली कि खोपावर से बरमसिया की ओर लकड़ी त