बौंसी: भुरभुरी गांव में पटाखा विवाद में मारपीट, दो लोग घायल
Bausi, Banka | Nov 1, 2024 प्रखंड क्षेत्र के भूरभूरी गांव में गुरुवार रात करीब 8:00 बजे पटाखा छोड़ने को लेकर हुए मारपीट में दो लोग जख्मी हो गए। जख्मी की पहचान शंकर यादव एवं श्याम यादव के रूप में हुई है। दोनों जख्मी को रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां पर दोनों का प्राथमिक उपचार हुआ। जख्मी ने बताया कि छोटू यादव एवं मुकेश यादव ने उनके साथ मारपीट की है। उनके घर में पटाखा जलाकर फेंक रहे थे।